Categories: पटना

इस माह मुफ्त में मिलेगा राशन, जानें सरकार की पूरी व्यवस्था

पटना: आपदा समूह की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर को चिंताजनक माना गया। इसको कम करने के लिए आज से 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान कुछ जरूरी सेवाओं को छूट जरूर दी गई है, लेकिन अधिकांश सरकारी व निजी प्रतिष्ठानाें को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया गया है। सरकार के इस फैसले का समाज के सभी लोगों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन सबसे बुरा प्रभाव दैनिक मजदूरों पर पड़ेगा।

पिछले साल के लॉकडाउन का अनुभव भी कुछ ऐसा ही रहा था। इससे सीख हासिल करते हुए सरकार ने सभी राशन कार्डधारकों को मई माह का राशन मुफ्त में देने का फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर सभी डीएम को सामुदायिक किचन आरंभ करने के लिए भी कहा गया है। जिससे कोई भी भूख की वजह से परेशान हो। कहीं से अफरातफरी की हालत न बने।

पिछले साल लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद दैनिक मजदूर सबसे अधिक इससे प्रभावित हुए थे। काम बंद होते ही उनके लिए भूखमरी की हालत पैदा हो गई थी। इससे परेशान लोग पैदल ही अपने-अपने घराें की ओर जाने लगे थे। क्योंकि उस समय परिवहन के साधनों को भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसलिए इस बार के लॉकडाउन में सरकार ने इस वर्ग को कम से कम परेशानी हो, इसका ख्याल रखा है। उसका मानना है कि दैनिक मजदूरों में अधिकांश राशन कार्डधारी हैं।

इसलिए उन्हें मुफ्त में राशन दिया जाएगा। जिससे आमदनी नहीं होने के बाद भी खाने-पीने में असुविधा न हो। जिनके पास राशनकार्ड नहीं है उनके लिए भी व्यवस्था करने का आदेश डीएम को दिया गया है। उन्हें जगह चिह्नित करते हुए सामुदायिक किचन चलाने को कहा गया है। जिससे लॉकडाउन के कारण फंसे लोग यहां पर भोजन कर सकें। रेलवे व हवाई सेवा को चालू रखा गया है। जो अपने घर लौटना चाहेंगे, इसकी मदद से आ सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026