बड़ी खबर

ईद की नमाज को लेकर दो पक्षों में पथराव, मौके पर पहुंचे एसपी व अन्य पदाधिकारी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा – भदाये गांव के लोगो के बीच ईद की नमाज़ को लेकर जमकर पथराव शुरू हो गयी। जिससे गॉंव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक पथराव हुई। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक भलुवाड़ा साई टोला अवस्थित ईदगाह को ग्रामीणों में क्रमशः पप्पू साई, टेगर साई, शमशाद साई, गुड्डू साई, रुस्तम साई, समेत अन्य ग्रामीण ईदगाह की सफाई कर सजा रहे थे की तभी भदाये गांव के कुछ असमाजिक तत्त्व दबदबा बनाने के उद्देश्य से आ धमके और पथराव शुरू कर दिए उधर हो रहे पथराव के जवाब में भलुवाड़ा गांव के ग्रामीणों ने भी पथराव शुरू कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक पथराव हुई। बतादे की घटना में शामिल दोनों पक्ष अल्पसंख्यक बिरादरी के है। घायल टेगर साई ने बताया की भदाये गांव के चंद लोग उक्त ईदगाह में ईद तथा ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा करने आते है तथा अधिकांश लोग नहीं आते है इसी को लेकर एक षड्यंत्र व सजिश के तहत भदाये गांव के लोगो ने पथराव दबदबा बनाने के उद्देश्य से शुरू की है। ताकि जो भदाये गांव के चंद लोग उक्त ईदगाह में दोनों पर्व की नमाज़ अदा करने आते है भय व दहशत के डर से नहीं आये। उधर घटना की सूचना जैसे ही जी. बी. नगर थानाध्यक्ष को ललन कुमार को मिली तो उन्होंने दलबल के साथ सीईओ बड़हरिया वकील प्रसाद सिंह, बड़हरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया तथा घटना की जानकारी पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा को दी। उधर मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसपी नवीन चंद्र झा समेत कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक एसपी समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी गांव में कैम्प कर रहे थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026