Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्वस्थ रहने के लिए एक साथ दौड़े चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता

परवेज अख्तर/सीवान:
सीवान यूथ फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार की सुबह शहर की सड़कों पर चिकित्सकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक साथ दौड़ लगाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन ने शहर के गांधी मैदान से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सुबह कड़ाके की ठंड में दौड़ लगाने को लेकर युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया. फाउंडेशन के सदस्य सह दंत चिकित्सक मो. मुमताज ने कहाकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है. स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी बताया.

कहा कि स्वास्थ्य ठीक रहने पर ही जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन कर सकते हैं. डॉ.यूसुफ ने अपने आस पास का वातावरण शुद्ध रखने की लोगों से अपील की. मैराथन दौड़ गांधी मैदान से शुरू होकर एसडीओ कार्यालय, जेपी चौक, पटेल चौक होते हुए गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर स्मृति पार्क में जाकर समाप्त हो गया. मैराथन में धावकों ने स्वस्थ रहने का संकल्प लेकर दौड़ लगाई. दौड़ में फाउंडेशन के सभी सदस्यों सहित युवा व अन्य वर्ग के लोग शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026