तस्वीर वायरल: पूर्व दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने किया माता रानी वैष्णो देवी का दर्शन, पालकी सवार होकर पहुंचे मंदिर परिसर

  • मां हिना शहाब के साथ दिल्ली गए हैं ओसामा
  • सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म

परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ:
बिहार के सिवान के पूर्व दिवंगत सांसद डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की सोशल मीडिया पर शनिवार शाम से ही लगातार एक तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है.वायरल तस्वीर में वे दिख रहें है की पालकी में बैठकर माता रानी वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं.वायरल तस्वीर के संबंध में बताया जा रहा है कि ओसामा अपने दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए हैं.यह वहीं की तस्वीर है.

मिली जानकारी के अनुसार,शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने कल अपने दोस्त सह राजद के वरिष्ठ नेत्री लीलावती गिरी के पुत्र उज्जवल उर्फ छोटू गिरी,मारकंडे, कुमार बूटी के साथ कटरा में वैष्णो देवी का दर्शन किए. इसके बाद वे दिल्ली लौट आए हैं.ओसामा के माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के बाद तस्वीर वायरल होते ही सिवान में सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. ऐसी कयास लगाए जा रहे हैं कि ओसामा अब पूरी तरह से अपने पिता की राहों पर चल रहे हैं.वह माता वैष्णो देवी का दर्शन कर एक संदेश देने की कोशिश में हैं.

मां हिना शहाब के साथ दिल्ली गए हैं ओसामा

बतादें कि पिता शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनकी पत्नी हिना शहाब की तबीयत कई बार खराब हो चुकी है.कुछ दिन पूर्व उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पटना अवस्थित पारस अस्पताल में उन्हें बेहतर इलाज हेतु भर्ती कराया गया था.वहीं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद सिवान पहुंचीं हिना शहाब कुछ दिनों के बाद बेटे ओसामा के साथ दिल्ली चली गई.दिल्ली प्रवास के दौरान ओसामा ने अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी का दर्शन किया है.इसके बाद से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026