परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के जीन बाबा के समीप शुक्रवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने युवक का शव जीन बाबा स्थित गंडकी नदी से बरामद कर लिया है।
मृत युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव निवासी सुरेश चौबे का पुत्र हैप्पी कुमार चौबे है, जो फायरिंग की घटना में गोली लगने के बाद भागने का प्रयास कर अपनी जान बचाने के लिए नदी की तरफ चला गया। बेहोशी की हालत में घायल युवक की गोली लगने से मौत हो गयी।
रविवार को सुबह शौच करने गए लोगों ने बताया कि युवक का शव नदी के किनारे पड़ा हुआ है। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…