नौतन

पुरानी रंजिश को लेकर पिपरा गांव फायरिंग, प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने की गोली की खोखा बरामद

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार के देर शाम पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गाली-गलौज, मार पीट करते हुए फायरिंग करने की मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना पाकर नौतन थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घटना स्थल से गोली का खाली खोखा बरामद कर छानबीन कर रही है. घटना पूर्व से चला आ रहा दुश्मनी व जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. इस संबंध में पिपरा गांव निवासी परहंस राय ने थाने में लिखित आवेदन देकर चार नामजद सहित सात लोगों को आरोपित किया है. पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि गुरुवार की शााम मैं अपने दरवाजे पर बैठ कर अलाव ताप रहा था. तभी तीन बाइक पर सवार सात की संख्या में मुंह बांधे लोग पहुंच कर मुझसे गाली-गलौज करते हुए मार पीट करने लगे. यह देख मेरा पुत्र व नाती मौके पर पहुंचे. अभी मेरा नाती प्रिंस राय मेरे पास पहुंचता तभी हमावरों ने फायर झोंक दिया. जिसमें मैं बाल-बाल बच गया. थाना प्रभारी इंद्र देव महतो ने कहा कि गोली का खोखा बरामद किया गया है. मामला संदेहास्पद लग रहा है. जांच की जा रही है. जांच के बाद भी कुछ कहा जा सकता है. आवेदन के आधार पर जांच करते हुये प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026