परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव में गुरुवार की संध्या गांव के ही कुछ लोग मारपीट कर दो लोगो रमेश चौहान व प्रदीप चौहान को घायल कर घर मे रखे 50 हजार रुपये ले उड़े.घटना के संबंध में घायलों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि गुरुवार की रात्रि लगभग 9 बजे हथियार से लैस होकर गांव के ही हरेराम चौहान, राधेश्याम चौहान, धीरेंद्र चौहान, अजय चौहान, विजय चौहान, आकाश चौहान मेरे घर गए और हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे. जिसमें हरेराम चौहान ने प्रदीप के सिर पर लोहे का रड से वॉर कर घायल कर दिया. जिससे वह मूर्क्षित होकर गिर पड़ा. वहीं विवाद सलटाने पहुंचे रमेश चौहान के सिर पर राधेश्याम चौहान ने वॉर कर घायल कर दिया. इसके बाद सूटकेस में रखे लगभग 50 हजार रुपये, 5 कंबल और कपड़े लेकर फरार हो गये. शोर सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. दोनों घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल रमेश चौहान ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोग रात्रि में ही आवेदन देने के लिए थाना गये थे, लेकिन वहां आवेदन लेने से इनकार कर दिया गया. घायलों ने पुलिस अधीक्षक को आवेद देकर न्याय की गुहार लगायी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…