परवेज अख्तर/सिवान:- सोमवार को जिले गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में जिस फेरी वाले व्यक्ति की गांव वालों ने प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर पिटाई कर घायल कर दिया था उसने बीती रात इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं पुलिस ने उसके परिजनों को सोमवार को ही सूचना भिजवा दिया था। बात दें कि मृत व्यक्ति मधेपुरा जिला के सहरासा सोनारपट्टी निवासी मुजिब आलम था। वह कपड़े की बिक्री करने का काम गांव में फेरी के रूप में करता था। इसी क्रम में उसने नारायणपुर गांव में एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे अपनी बातों में फंसाकर घर से भगाने का प्रयास किया था, जिसकी भनक गांव वालों को लग गई इसके बाद गांव वालों ने सोमवार की शाम उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद स्थानीय थाना के चौकीदार ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख उसे रेफर कर दिया था, लेकिन उसके साथ परिवार के किसी सदस्य के नहीं रहने के कारण उसका इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा था। जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति शादीशुदा था और उसे दो बच्चे हैं। खबर प्रेषण तक मृतक का कोई परिजन सिवान नहीं पहुंचा था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…