परवेज अख्तर, सिवान :- शहर में सोमवार की रात चुआठ गली समीप तिवारी कॉम्पलेक्स स्थित चंद्र ज्योति सर्जिकल के मालिक अनिल कुमार पर अपराधियों द्वारा लूट का विरोध करने पर फायरिंग कर घायल किए जाने के बाद एसपी नवीन चंद्र झा ने घटना स्थल का मुआयना किया यहां पहुंच कर उन्होंने दुकान तक आने जाने वाले हर मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित के परिजनों से पूछताछ की और खुद पूरी रात शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी को निकले। वहीं करीब एक घंटे की गश्त के बाद एसपी पुन: वापस घटना स्थल पहुंचे और वहां से जांच करते हुए बबुनिया मोड़ पर लगाए गए सीसी कैमरे के फुटेज को देखने पहुंचे। फुटेज में कुछ संदिग्ध बाइक सवारों को स्टेशन रोड की तरफ जाते हुए देखा गया लेकिन उस फुटेज में किसी का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया। इसके बाद एसपी ने मामले के उद्भेदन के लिए एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया।
कहते हैं एसपी :
अपराधी की पहचान के लिए शहर में जितने भी सीसी कैमरा लगाए गए हैं सभी का फुटेज खंगाला जा रहा है। अपराधी किस रास्ते भागे हैं इसकी पड़ताल जारी है। प्रखंडों में भी लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखा जाएगा कि अपराधी किस रास्ते भागे हैं। दवा व्यवसायियों को आश्वासन दिया गया जल्द ही अपराधी गिरफ्तार होंगे।
– नवीमचंद्र झा, एसपी, सिवान
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…