परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन बाजार में के तिवारी टोला में बिजली का करंट लगने से एक ढाई वर्षीय बालक की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की उक्त गांव में ब्रम्ह स्थान के पास शिवचर्चा चल रहा था जिसमें माइक लाऊडस्पीकर बजाने के लिए बगल के घर से बिजली का तार खीच के बिजली का कनेक्शन दिया गया था। तार बिच में ही नंगा होने पर बिजली के चपेट एक बालक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शिवचर्चा जैसे धार्मिक अनुष्ठान का उत्साह कुछ ही क्षण में मातम में बदल गया। मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। मृत बालक फुलेश्वर राम के सबसे छोटा बेटा पीयूष कुमार बताया जा रहा है। वही घटना के बाद पियूष की माँ बार-बार बेहोश हो जा रही थी। चार भाई बहनो में सबसे छोटा था पियूष दोन निवासी फुलेश्वर राम व बबिता देवी के चार संतानो में सबसे छोटा था पियूष जिसकी मौत करंट लगने से हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…