Tarwara Hindi News

प्रसंग को लेकर असामाजिक तत्वों ने की प्रेमी की पिटाई

तरवारा न्यूज़:- जी बी नगर थाना क्षेत्र के माधवापुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर असामाजिक तत्वों ने एक प्रेमी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में माधवापुर गांव के पीड़ित अजय महतो के पिता लक्ष्मी महतो ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मेरा पुत्र अजय महतो और कनहर गांव के चंदन चौहान एक एजेंट के घर मंझरिया जा रहे थे। इसी बीच शम्मोपुर गांव स्थित मंदिर के समीप दो बाईक पर सवार मधवापुर गांव के उमेश कुमार,अंकेश कुमार,दिलीप कुमार,अंकु कुमार ने रास्ते में घेर कर मारपीट की। इसके बाद मोबाइल व पास में रखे चालीस हजार रुपये छीनने के बाद मेरे पुत्र अजय महतो को जबरन बाईक पर बैठकर मंझरिया की तरफ ले कर चले गए। जिसको लेकर परिजनों में दहशत हैं। इस मामले के पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए अपहृत के पिता ने थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र तथा जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि उमेश कुमार,अंकेश कुमार,दिलीप कुमार,अंकु कुमार पर एफआईआर दर्जकर आरोपित किया गया हैं।
Team Siwanonline.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026