Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 26 वें दिन भी जारी

परवेज अख्तर/सिवान :- समान काम के बदले समान वेतन समेत अन्य मांगों को ले नियोजित शिक्षकों का धरना शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रहा। दारौंदा बीआरसी के समक्ष बारिश के बावजूद शिक्षकों ने बैठ कर धरना दिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अनिल कुमार यादव ने बताया कि बिहार सरकार की मुखिया नीतीश कुमार सिर्फ सदन और टेलीविजन पर बोलते हैं कि हमारी सरकार शिक्षकों के हित में काम कर रही है। पूनम कुमारी सहित काफी संख्या में हड़ताली शिक्षक उपस्थित थे। पचरुखी बीआरसी के समक्ष बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आंधी और बूंदाबांदी के बीच शिक्षक भरत चौधरी की अध्यक्षता में हड़ताल पर डटे रहे। धरने को भरत चौधरी, जय कुमार, परवेज, धर्मेंद्र सिंह,रितेश सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर श्रीराम, राजकुमार प्रसाद,आफताब, सुजीत गुप्ता, रामप्रवेश शर्मा, सोनालाल राउत सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। वहीं बड़हरिया बीआरसी के समक्ष शिक्षकों का धरना जारी रहा। शिक्षक नेता रूपेश पांडे ने कहा कि दमनात्मक कार्रवाई बंद करें, अन्यथा सरकार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। धरने को हरेंद्र पंडित समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026