Maharajganj News

महिला की गला रेत हत्या, 1 नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में गुरुवार की देर शाम शौच करने गई महिला की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतका पृथ्वी प्रसाद की पत्नी लक्ष्मी देवी बताई जाती है। उसका शव पास के एक खेत में खून से लथपथ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। मामले में मामले में मृतका के पुत्र प्रिंस कुमार ने गांव के ही लालबाबू महतो सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव के लोगों की माने तो आरोपित द्वारा लक्ष्मी देवी को काफी परेशान किया जा रहा था। लालबाबू उससे अवैध संबंध कायम करना चाहता था, इसका विरोध महिला करती आ रही थी। इसी प्रतिशोध में लालबाबू ने मौका पाकर उसकी हत्या गला रेत कर दी। वहीं स्वजनों ने बताया कि लक्ष्मी गुरुवार की देर शाम शौच करने घर के बाहर गई थी। जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो स्वजनों को चिंता हुई। स्वजन उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। दो घंटे बाद उसका शव गांव के रसूल मियां के घर के बगल स्थित खेत में पाया गया। उसके गर्दन को तेज हथियार से काटा गया था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार साह ने बताया कि आरोपित लालबाबू महतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण व इसमें कौन-कौन लोग संलिप्त है, इसकी जानकारी हो पाएगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024