परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में स्टेडियम बनाने की मांग जोर पकड़ रहा है। युवा खिलाड़ियों ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मांग की है कि मुख्यालय में स्टेडियम बनाने के लिए मैदान उपलब्ध कराई जाए। युवा खिलाड़ी अंकुर कुमार, राजेश कुमार, निखील कुमार, रवींद्र कुमार, महेश कुमार, राहुल कुमार, टुनटुन कुमार, रौशन कुमार आदि ने कहा कि बहुत पहले स्टेडियम बनाने के लिए सरकार से स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन किन कारणों से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस संबंध में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने युवा खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि स्टेडियम निर्माण के लिए वे प्रयासरत हैं। बताया कि इस संबंध में बिहार सरकार से भी बात की है। जल्द हीं खिलाड़ियों की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…