Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पीएम मोदी कर रहे हैं देश का समावेशी विकास: मंत्री

परवेज अख्तर/सिवान : पिछले 70 सालों में कभी भी किसी नेता ने देश के समावेशी विकास की बात को नहीं सोचा, लेकिन प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच साल के कार्यकाल में देश की मूलभूत सुविधाओं को समझाने के साथ-साथ धरातल पर उतार समावेशी विकास का किया है। बिजली, सड़क, कृषि सहित विभिन्न योजनाएं अब शहर से लेकर गांव तक देखने को मिल रही है। यह बातें बिहार सरकार के पथ एवं निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने रविवार को अमलोरी स्थित बैकुंठ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में कही। सम्मेलन का उद्धाटन पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, बीजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष ने सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि दूसरे देश में जहां भी पीएम जा रहे हैं, भारत माता की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कितने लोगों को लाभ मिला इसका लेखा-जोखा सम्मेलन में पेश किया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि बीजेपी को छोड़कर अन्य किसी पार्टियों में कोई सिद्धांत नहीं है। बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता पीएम एवं सीएम बनने का सपना देख सकता है, लेकिन अन्य पार्टियों में व्यक्तिगत, पारिवारिक स्वार्थ भरा है। उन्होंने कहा कि काम का आधार किसी देश के लिए विकास का आधार नहीं है। फिलॉस्पी, राजनीतिक सोंच भी मायने रखता है। कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक के सवाल पर कहा कि ये पहले ही लगाना चाहिए था। इतना विलंब कांग्रेस क्यों कर दी। प्रियंका गांधी बहुत बोझ लेकर आई है। ये लोक सभा चुनाव में पता चलेगा। मौके पर पूर्व एमएलसी चंद्रमा सिंह, मोदी मिशन के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन कुमार, प्रो. अभिमन्यु सिंह, प्राचार्य एसएस पांडेय, अनिल राय, प्रो. उदयशंकर पांडेय, मुकेश कुमार बंटी, चंद्रविजय यादव, अशोक सिंह, नगर परिषद उपसभापति बबलू साह, जीसू सिंह, रमाकांत पाठक, बबलू सिंह सहित कई काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026