Siwan News

शादी समारोह में गाली देने से मना करने पर गोली मारी, एक व्यक्ति घायल

परवेज अख्तर/सिवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र चकरा गांव में शुक्रवार की देर रात एक शादी समारोह में गाली गलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवापाली निवासी रामज्ञानी चौधरी (38) है। वहीं पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी करने से आरोपी ने थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। घायल का भाई दुखहन चौधरी ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार को चकरा गांव में हंसनाथ पटेल की बच्ची की शादी थी जिसमें मैं और मेरा भाई रामज्ञानी चौधरी भोजन करने के बाद वहां से खड़ा हो रहा था तभी चकरा निवासी शिव सागर यादव ने पीछे से गाली देने लगा जिस पर मेरा भाई ने गाली देने से मना किया। इस बीच शिव सागर यादव अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर जान से मारने के नीयत से गोली मार दी, जिसमें मेरा भाई के कमर की पीछे दाहिने भाग में गोली लग गई। मेरे भाई को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शादी समारोह में गोली लगने से देवापाली निवासी रामज्ञानी चौधरी को घायल हो गया है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए चकरा निवासी आरोपित शिवसागर यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस दबाव में आकर उसने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026