परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के घेराई गांव के अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के जिलाध्यक्ष सह रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य शेषनाथ द्विवेदी टिंकू की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक हुई। बैठक में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी को दूसरी पर प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। बैठक में शामिल सभी लोगों ने नमो सरकार से कश्मीरी पंडितों को जल्द घर वापसी कराने की मांग की। इन्होंने यह भी कहा कि 29 वर्षों से अपने पूर्वजों की धरती से दूर रहनेवाले कश्मीरी पंडितों की घर वापसी होने से ही उनका सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने १४ अप्रैल को जम्मू कश्मीर के कठुआ में अपने भाषण के दौरान कश्मीरी पंडितों को घर वापसी की बात का संकेत दिया था। मांग करनेवालों में मंटू दुबे, पप्पू दुबे, धीरज सिंह, तेजप्रताप सिंह, उपेंद्र यादव, राहुल सिंह, शारदानंद सिंह, संतोष सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…