परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली चट्टी पर शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल में पहुंचाया गया। घायलों को देखने के लिए अस्पताल में पूर्व मुखिया ओमप्रकाश राम समेत काफी संख्या में बभनौली के ग्रामीण उमड़ पड़े।बताते हैं कि मैरवा थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव के दो युवक अमित कुमार और सुनील कुमार एक बाइक से गुठनी से अपने गांव कोड़रा लौट रहे थे। इसी दौरान बभनौली चट्टी पर एक होटल के सामने इसी गांव के परमहंस शर्मा बाइक की चपेट में आ गए। उन्हें काफी चोट आई। वहीं दोनों बाइक सवार भी गिर कर घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों ने मैरवा रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…