Categories: जिला

सेवा सप्ताह के रूप में मना पीएम का जन्मदिन

परवेज़ अख्तर/सिवान :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की तथा उनके जन्म दिन पर पौधारोपण तथा फल वितरण कर उन्हें बधाई दी। रघुनाथपुर प्रखंड के प्रखंड के कड़सर गांव स्थित महादेव मंदिर एवं नरहन गांव के श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा ने कहा कि सेवा सप्ताह को यादगार बनाने के लिए सात दिन तक कार्यक्रम निर्धारित कर आम लोगों से जोड़ने की योजना निर्धारित की गई है।

मौके पर जिला प्रभारी मदन सिंह, जिला मंत्री धनंजय कुमार सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता अविनाश यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश यादव, जेपी पांडेय, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पटेल, मदन सिंह, महामंत्री विनोद पांडेय, मीडिया प्रभारी राणा प्रताप सिंह, पप्पू पासवान, विनोद सिंह पारस सिंह, पैक्स अध्यक्ष अवधेश सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे। वहीं मैरवा रेफरल अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे गए। इसके बाद गुठनी मोड़ शिव मंदिर और आसपास स्थित ग्रामीणों के बीच फल और मिठाई वितरित किया। इसके अलावा मास्क का वितरण भी किया गया। कमल वाले इस मास्क पर भाजपा के चुनावी रंग चढ़े हुए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु की मंगल कामना की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक, पूर्व विधायक आशा देवी, मैरवा सदर अध्यक्ष आनंद शाही, नगर अध्यक्ष गोपाल वर्मा, सोहैल गिरि, नीलू कुमारी, किरण कुमारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026