परवेज़ अख्तर/सिवान:- प्रखंड मुख्यालय स्थित आइटी भवन में शनिवार को बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए। इस दौरान लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए लोगों का नाम मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया। इन प्रवासी श्रमिकों की उम्र के साथ नाम एवं पता की जानकारी देने, वैसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में पहले से दर्ज है इसकी जानकारी देने की बात कही। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने को ले प्रपत्र छह देने, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम की इसकी सूचना देने, नए महिलाओं का नाम जोड़ने, मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्ध होने संबंधित विस्तृत चर्चा की गई।
इसके लिए सभी बीएलओ को रिपोर्ट देने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। बैठक में बीएलओ अजीत कुमार, कुमार विभव, सर्वजीत कुमार, मिथिलेश कुमार सोनी, मिथिलेश तिवारी, संजय राम, नागेंद्र सिंह, जयकिशोर प्रसाद, वीरेंद्र राम, स्वामीनाथ राम, साहेब राय, मनोज कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…