छपरा

निमोनिया का वैक्सीन कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कारगर नहीं

  • डब्ल्यूएचओ ने फैक्ट चेक में किया खुलासा
  • अभी तक नहीं बना है कोविड-19 का वैक्सीन
  • सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाहों से रहे सावधान

छपरा: कोरोनावायरस तेज़ी से पैर पसार रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई गई हैं और लोग उन अफवाहों को सत्य मानकर तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आने वाले पोस्ट को गंभीरता से न लें. पहले इनकी सत्यता की जांच करें। एक ऐसा हीं अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कि निमोनिया का वैक्सीन कोरोना संक्रमितों के इलाज के में कारगर साबित हो सकता है। लेकिन अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। निमोनिया का टीका, जैसे न्यूमोकॉकल वैक्सीन और हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी (एचआईबी) वैक्सीन इस कोरोनावायरस से बचाव नहीं कर सकती है। यह वायरस इतना नया और अलग तरह का है कि इसके लिए नए टीके की जरूरत है।

डब्ल्यूएचओ ने फैक्ट चेक में किया खुलासा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फैक्ट चेक में इस बात की पुष्टि की है कि निमोनिया के खिलाफ टीके, जैसे न्यूमोकोकल वैक्सीन और हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी (एचआईबी) वैक्सीन, नए कोरोनावायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं। यह वायरस इतना नया और अलग है कि इसे अपना टीका लगाना होगा। शोधकर्ता कोविड-19 के खिलाफ एक टीका विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं, और डब्ल्यूएचओ उनके प्रयासों का समर्थन कर रहा है।

इसकी वैक्सीन या इलाज

कोरोना वायरस को लेकर अभी तक कोई वैक्सीन या दवा नहीं आई है क्योंकि यह एक नया वायरस है। सोशल मीडिया की वजह से इस बीमारी को लेकर डर ज़्यादा है। सोशल मीडिया फैल रहे अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना के विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए विश्वसनीय स्रोतों का ही इस्तेमाल करें, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं आईसीएमआर जैसे अधिकारिक वेबसाईट शामिल हैं.

इन जगहों पर मास्क जरूर लगाएं

  • जब आप यात्रा कर रहे हों या किसी सार्वजनिक स्थल पर जा रहे हों.
  • जब आप किसी ऑफिस के कमरे में अन्य व्यक्ति के साथ बैठे हों.
  • यदि सर्दी, जुकाम हो तो बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगायें

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • छींकते या खांसने समय रूमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें.
  • बहुत अधिक इस्तेमाल होने वाले सतहों जैसे दरवाजे का हैंडल या ऐसी अन्य जगहों की नियमित सफाई जरूरी है.
  • खुले में या सार्वजनिक जगहों पर जहां तहां नहीं थूंके. ऐसा करना दंडनीय अपराध भी है.
  • बिना किसी उद्देश्य या औचित्य के यात्रा करने से बचें. बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें.
  • कोविड 19 संक्रमित या उसके परिवार वालों के साथ भेदभाव न कर सहाभूति से पेश आयें.
  • अपने स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करने के लिए आरोग्य सेतु एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • कोविड 19 को लेकर होने वाली चिंताएं या मानसिक दबाव के लिए 08046110007 फ्री हेल्पलाइन नंबर पर बात कर मनोचिकित्सक से आवश्यक लें.
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026