Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रक्षाबंधन की तैयारी शुरु : बाजारों में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना राखी का दुकान

डाकघरों में पहुंचने लगी राखियां ताकि भाई की कलाई पर बंध सके

प्रिंस पुरुषार्थी/सिवान :- कोरोना महामारी जैसे उपजे हालात के बीच रक्षाबंधन 3 अगस्त को हैं। जिसकी तैयारी बाजारों से लेकर घरों तक देखी जा रही है। इस त्योहार में बहनों की राखियां भाइयों की कलाई पर त्योहार के दिन सजे। इसके लिए बहनों की राखियां अभी से ही डाकघरों के माध्यम से भेजनी शुरु हो गई हैं। बताते चलें कि इस त्योहार में डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में रह रहीं बहनो के लिए राखी भेजने का डाक एक सुरक्षित माध्यम हैं।

सीवान से प्रिंस पुरुषार्थी की रिपोर्ट में बताया गया कि राखी के त्योहार की रौनक अभी से ही बाजार में दिखने लगी है। बाजारों में आकर्षित करने राखियों की दुकान सजने लगी हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए राखियों की बिक्री चरम पर हैं। महामारी में भी बहनों का रक्षाबंधन के प्रति गजब का उत्साह देखने बन रहा हैं।

बाजारों में बच्चों के लिए कई तरह की राखियां आई हैं, इनमें स्पिनर राखी मुख्य आकर्षण है।स्टोन वर्क, जरी, गोटा, चंदन की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें स्वास्तिक, ओम बनी चंदन की राखियां सिंपल व खूबसूरत होती हैं। स्टोन वर्क की ब्रेसलेट पैटर्न राखियां भी खूब लुभा रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026