Categories: पटना

बिहार में जहरीली शराब का कहर बरकरार, समस्‍तीपुर में फिर 5 गंभीर रूप से बीमार, दो की हालत नाजुक

समस्तीपुर: जिले के शाहपुर पटोरी में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को शराब पीने से बीमार पांच और लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसमें से एक का पटोरी अस्पताल में, एक का हाजीपुर में और तीन का पटना में इलाज कराया जा रहा है।

पटोरी एसडीओ के अनुसार शराब पीने से धमौन गांव में पांच लोग बीमार हुए हैं। बीमार होने वालों में 18 साल से नीचे के लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब से मौत और लोगों के बीमार पड़ने के बाद पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए धंधेबाजों ने जहां-तहां नदी और चौर में शराब की बोतलें फेंक दी हैं।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, धमौन के समीप स्थित सिंघिया चौर में फेंकी गयी शराब का उक्त किशोरों ने सेवन किया था, जिससे सभी की तबीयत बिगड़ी। एसडीओ ने बताया कि नदी और चौर में शराब की तलाश शुरू करवा दी गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026