Categories: जिला

मैरवा में पुलिस व बाइक सवार के बीच मारपीट

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा मेन रोड स्थित खादी भंडार के निकट सोमवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस और बाइक सवार के बीच मारपीट हुई। इसमें पुलिस और बाइक सवार दोनों चोटिल हो गए। घायल पुलिस का इलाज रेफरल अस्पताल में हुआ। पुलिस ने बाइक सवार को बाइक जांच में बाधा उत्पन्न करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि मैरवा पुलिस मझौली चौक से गुठनी मोड़ जाने वाले मेन रोड में खादी भंडार के निकट वाहन जांच कर रहे थे। एक दर्जन बाइक वाहनों को पुलिस ने पकड़ा। बाद में बाइक चालकों को चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया। वहीं एक बाइक का चालान काट दिया गया। बाइक चालक ने चालान की राशि तत्काल जमा करने में असमर्थता व्यक्त की। कहा कि उसके पास इतने रुपए नहीं हैं। पुलिस बाइक थाने ले जाने लगी। इसके बाद बाइक लेकर बाइक चालक भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे गुठनी मोड़ पर घेर लिया। इसके बाद बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ लिया। बाइक सवार ने पुलिस से पूछा कि हेलमेट लगाने का कानून सिर्फ आम लोगों का है या पुलिस पर भी है लागू होता है। इतना सुनकर पुलिस भड़क गई और नोंकझोंक के बाद मारपीट की नौबत आ गई। खींचातानी के बाद थप्पड़ भी चले।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026