भगवानपुर हाट

भगवानपुर में महावीरी मेला संपन्न

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मीरजुमला पंचायत का सकरी महावीरी मेला सोमवार को प्रशासनिक देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक लाठी-डंडे का करतब दिखाया। मेला में जयश्रीराम एवं बजरंग बली के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोल-ताशे की आवाज से पूरा माहौल गूंज उठा। ज्ञात हो कि हर वर्ष विवाद के लिए चर्चित रहा सकरी महावीरी मेला को शांति पूर्वक संपन्न कराने को ले जिला, अनुमंडल एवं स्थानीय स्तर के अधिकारियों को कई दिनों से हलकान होना पड़ा था। इस मेले को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रंजिता एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा को भी एक दिन पूर्व स्थल पर पहुंच जायजा लेना पड़ा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026