Categories: पटना

शराब खोजने गयी पुलिस और उत्पाद की टीम, शराब नहीं मिली तो पानी की बोतल और ज्वेलरी ले गए

पटना: पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में तेज प्रताप नगर स्थित एक शख्स के घर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम को यह जानकारी मिली थी कि निबंधन कर्मी अनंत सिंह के घर पर शराब रखी गई है। इसके बाद मद्य निषेध की टीम बेउर पुलिस के साथ अनंत सिंह के घर पहुंची और छापेमारी की। पुलिस को तलाशी के दौरान शराब तो नहीं मिली लेकिन मिनरल वाटर की बोतलें जरूर मिल गई। हद तो तब हो गई जब पुलिस अपने साथ मिनरल वाटर की एक बोतल ही ले कर चली गई। घर में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने घंटे भर तक उत्पात मचाया। परिवार वालों ने जब इसका वीडियो बनाना चाहा तो एक पुलिसकर्मी ने घर की बहू को तमाचा जड़ दिया और गाली गलौज भी की।

शराब की तलाशी के नाम पर पुलिस और उत्पाद विभाग की मनमानी से यह पूरा परिवार दहशत में है। परिवार के मुखिया अनंत सिंह का कहना है कि वह इस मामले को लेकर पटना के एसएसपी से मुलाकात करेंगे और शराब के नाम पर जो कार्रवाई की गई उसके खिलाफ शिकायत करेंगे। अनंत सिंह के घर पर बुधवार की सुबह छापेमारी की गई थी। जिस वक्त छापेमारी की गई उस वक्त घर में केवल महिला ही मौजूद थी। घर की बहू ने दरवाजा खोलने से मना किया तो महिला पुलिसकर्मी ने बाद में दरवाजा खुलवाया और घर में घुसते ही शराब की तलाशी शुरू हो गई। परिवार वालों का कहना है कि इस तलाशी के दौरान दो सोने की चेन, 20 हजार कैश और बिसलरी की एक बोतल छापेमारी करने वाली टीम अपने साथ ले गई।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवार वाले जहां एक तरफ सरकार की शराबबंदी नीति को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं इस पूरे मामले पर मद्य निषेध इंस्पेक्टर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उधर इलाके के डीएसपी कह रहे हैं कि पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं, मद्य निषेध की टीम ने छापेमारी की थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026