Categories: पटना

पटना वीमेंस कालेज में होगा बिहार पुलिस का हार्स शो, 103 वर्ष पुराना अश्‍वारोही दल दिखाएगा करतब

पटना: बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत अगले चार दिनों तक शहर के अलग-अलग जगहों पर दौड़, हार्स शो, बैंड शो, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद पुलिस-पब्लिक संवाद और तालमेल बढ़ाना है। पुलिस मुख्यालय ने इसकी विस्तृत जानकारी साझा की है। गुरुवार को अपराह्न चार बजे गांधी मैदान में बैंड शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस वाहिनी-एक और पांच के द्वारा बैंड धुनों के वादन की प्रस्तुति होगी। अगले दिन शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे पटना वीमेंस कालेज मैदान में 103 साल पुराने अश्वारोही बल विशेष सशस्त्र पुलिस, आरा के द्वारा हार्स शो का आयोजन किया जाएगा। यही प्रस्तुति अगले दिन 26 फरवरी को शाम चार बजे वेटनरी कालेज में होगी।

बिहार पुलिस के द्वारा पर्यावरण की जागरूकता के लिए रन फार एनवायरमेंट दौड़ का आयोजन 26 फरवरी यानी शनिवार को सुबह छह बजे से किया जाएगा। यह दौड़ मिथिलेश स्टेडियम से शुरू होकर एयरपोर्ट गेट, पटेल चौक, चितकोहरा पुल, गदर्नीबाग पुल, विधानसभा गेट-2, कर्पूरी स्मारक गोलंबर, गवर्नर हाउस गोलंबर, जू पार्क गेट नंबर दो होते हुए वापस मिथिलेश स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी। दौड़ के प्रथम विजेता को 11 हजार रुपये जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान आने वाले को क्रमश: आठ हजार व पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागी बिहार पुलिस की वेबसाइट पर निबंधन करा सकते हैं। दौड़ में शामिल होने वालों को प्रतिभागी प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

बिहार पुलिस सप्ताह का समापन समारोह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 स्थित मिथिलेश स्टेडियम में रविवार को होगा। शाम पांच बजे आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि नीतीश कुमार होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सेरेमोनियल परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में पुलिस वीरता पदक एवं राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक का पारितोषिक वितरण समारोह भी होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026