Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के कटेया में पुलिस ने लूट की योजना बनाते अपराधियों को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा हाई स्कूल के पूरब मठ के बगीचे में स्थित झोपड़ी में लूट की योजना बनाते अपराधियों को थाना प्रभारी सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व में रविवार की शाम गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी सुमन कुमार मिश्र संध्या गश्ती के दौरान पंचदेवरी पिकेट पर थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी थाना क्षेत्र के जमुनहा हाई स्कूल के पूरब बगीचे में स्थित झोपड़ी में कुछ अपराधी बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जगह की घेराबंदी शुरू की तो इस बात की भनक अपराधियों को लग गई। जो अंधेरे का लाभ उठाकर भागने लगे। इसी क्रम में बल के द्वारा खदेड़ कर थाना क्षेत्र के छितौना निवासी मिंटू चौहान एवं छबीला चौहान को पकड़ा गया। जिनकी तलाशी लेने पर एक लोडेड पिस्तौल एवं चाकू बरामद किया गया। साथ ही चोरी की एक पल्सर एवं पैशन प्रो बाइक भी बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में मिंटू चौहान ने बताया कि हमलोग किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे थे।

साथ ही भागने वाले लोगों का नाम छितौना निवासी पिंटू चौहान, महेशपुर निवासी चकेरी राम उर्फ बिलल राम एवं यादवपुर थाना के बिशुनपुर निवासी गुड्डू यादव बताया। उसने चोरी और लूट की कई मामले में संलिप्तता स्वीकार की। उसके निशानदेही पर भंगही सोहागपुर निवासी सुजीत कुमार यादव के घर छापेमारी कर एक चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया साथ ही सुजीत कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद हथियार एवं चोरी की तीनों बाइक के साथ ही पकड़े गए मिंटू चौहान, छबीला चौहान एवं सुजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर थाने लाई। साथ ही गिरफ्तार तीनों अपराधी एवं फरार तीन अपराधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026