सिवान में अपराध की योजना बनाते आठ अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

  • पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक लूट के मामलों का किया भंडाफोड़
  • छापेमारी में पुलिस को हथियार एवं लूट के समान मिले

परवेज अख्तर/एडिटर-इन-चीफ :
सीवान जिले के पुलिस को सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जिले में विगत कुछ दिनों में लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले आठ अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. मुफस्सिल थाने के रहने वाले सभी आठो अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट के समान सहित हथियार भी बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाने कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टड़वा गांव के पास छपरा-गोपालगंज बाईपास के उत्तर एक निर्माणाधीन दुकान व गोदाम में कुछ अपराधकर्मी एकत्रित हुए है, जो किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है.थानाध्यक्ष मुफस्सिल को सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु टीम के साथ निर्माणाधीन दुकान व गोदाम पर छापामारी किए तो सूचना को सही पाया.निर्माणाधीन दुकान एवं गोदाम से  से 08 अपराधियों को अग्नेयास्त्र, गोली एवं लूट के बाद रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी नौशेर के निशाजदेही पर टीम द्वारा ग्राम चकिया स्थित इसके घर पर छापामारी किया गया.छापामारी के क्रम में मुफस्सिल थाना कांड सं.- 295 / 21 में लूटी गये सोने का चैन घर के एक कमरा से बरामद हुआ. गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने जिला अंतर्गत विगत दिनों घटित कई आपराधिक घटनाओं में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. इन अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी से लूट के कई कांडों का उदभेदन हुआ है.

1. मुफस्सिल थाना कांड  सं0-295 / 21

2. मुफस्सिल थाना कांड सं0-321 / 21

३. मुफस्सिल थाना कांड सं0-331 / 21

4. रघुनाथपुर थाना कांड सं0-123 / 21

5. नौतन थाना कांड सं0-153 / 21

6. नगर थाना कांड सं0-337 / 21

7.मुफस्सिल ( महादेवा ओ.पी.) थाना कांड संख्या 341/21

पकड़े गये अपराधियों का नाम व पता:-

1. मो.जौल्हेर,पिता.क्यासुदीब,साकिन चकिया

2. मो. शमशेर, पिता .क्यासुद्दीन,साकिन चकिया

3. मो.बेहाल, पिता .ग्यासुद्दीन,साकिन हकाम

4.रोहित, पिता. वशिष्ठ साह, साकिन- जियॉय

5. शाह आलम, पिता.शमी अहमद,साकिन जियॉय

6. आशिष कुमार, पिता. शंकर साह,साकिन जियॉय

7.रोहित कुमार, पिता.धर्मेंद्र यादव,साकिन ओरमा

8.अनुप यादव,पिता.जयराम यादव,साकिन विशुनपुर, सभी थाना मुफसिल,जिला सीवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026