छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव में सोमवार की अहले सुबह घर में महिला को सांप ने डस लिया जिसकी इलाज के दौरान छपरा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला घोघिया गांव निवासी विरेन्द्र चौधुर की 50 वर्षीय पत्नी प्रतिभा देवी के रूप में हुई। मामला है कि महिला को सोमवार की अहले सुबह उठकर घर को बुहार रही थी कि सांप ने डस लिया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद शव को गांव लाया गया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मृतक महिला के दरवाजे पर उमड़ पड़ी। मृतक महिला को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री की शादी के लिए दो दिन बाद ही बात पक्की होनी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…