परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के हरदोबारा कनहर गांव के समीप एक बाइक की चपेट में आने से एक बच्ची गंभीर रूप घायल हो गयी. घायल बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से किसी निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया. बच्ची की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल बच्ची थाना क्षेत्र के कनहर के अली अख्तर की दस वर्षीया पुत्री शब्बू परवीन बतायी जाती है. वही बाइक चालक भी कनहर अहीर टोली का ही बताया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि बाइक चालक काफी तेजी से बड़हरिया से तरवारा की तरफ जा रहा था. बाइक की काफी तेज गति से होने के कारण बाइक असंतुलित हो गयी व बाइक चालक ने बच्ची को धक्का मार दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…