मिनी गन फैक्ट्री संचालन मामले में चल रहा था फरार
परवेज़ अख्तर/सीवान:
24 जुलाई की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव में अवैध रूप से संचालित हो रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन पुलिस ने किया था. अवैध हथियार बनाने व बेचने में फरार चल रहे आरोपित हुसैनगंज थाना के तेतरिया के नवाब उर्फ नवाबुद्दीन को उसके घर से पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया.बतादें कि पुलिस ने जब बरहन गांव में छापेमारी की थी तो एक मकान से कुछ निर्मित हथियार, बड़ी संख्या में हथियारों के अर्द्धनिर्मित पार्ट पूर्जा एवं हथियार बनाने के औजार बरामद हुए थे. इसमें चार लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…