बड़हरिया का चर्चित गुड़िया हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या में प्रयुक्त दाब बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के चर्चित गुड़िया हत्याकांड की गुत्थी अब सुलझने लगी है. इस ऑनर किलिंग के मुख्य आरोपित व गुड़िया कुमारी के पिता अवधेश कुमार सिंह व मां दुर्गावती देवी को पुलिस ने सीवान बस स्टैंड से उस वक्त दबोच लिया जब दंपती सीवान छोड़ने की फिराक में थे. इसकी सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर व एएसआइ शैलेश कुमार सिंह को मिली, उन्होंने सीवान पहुंच कर जामो थाना क्षेत्र के मेघवार के बांके सिंह के पुत्र व हत्यारोपी अवधेश कुमार सिंह को उसकी पत्नी दुर्गावती देवी के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उन दोनों की निशानदेही पर गुड़िया की सत्या मे प्रयुक्त दाब को भी बरामद कर लिया. वहीं थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपनी बेटी गुड़िया कुमारी का हत्यारोपी द्वारा गुड़िया के सिर को सोनपुर पुल से सरयू नदी में फेंक दिया गया है.

बता दें कि अपने ननिहाल में रह रही गुड़िया को उसका हत्यारा पिता अवधेश सिंह छह मई को गुड़िया को सूरत ले जाने क्रम में सीवान स्टेशन ले गया था. जहां गुड़िया हाथ छुड़ाकर भाग गयी थी और सात मई को थाना क्षेत्र के बालापुर के चंवर से गुड़िया कुमारी का सिरकटा शव बरामद हुआ था. पुलिस की दबिश के बाद थाना क्षेत्र के बीवी के बंगरा निवासी व गुड़िया के नाना राजेंद्र सिंह व मामा वीरेंद्र सिंह ने नौ मई को शव का दाह संस्कार कर दिया. मृतका के नाना राजेंद्र सिंह ने अपने दामाद यानी गुड़िया कुमारी के पिता अवधेश सिंह को आरोपित करते एफआइआर दर्ज कराया था व आशंका जाहिर की थी कि उनकी नतिनी गुड़िया की हत्या उसका बाप अवधेश सिंह ने ही किया होगा. उसके बाद पुलिस काफी सक्रिय हो गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की रातभर छापेमारी की गयी. आखिरकार अपनी बेटी का कत्ल करने वाला अवधेश सिंह अपनी पत्नी दुर्गावती देवी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024