गोपालगंज :- जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के सामपुर बाजार से बाइक चुराकर भाग रहे एक चोर को उचकागांव पुलिस द्वारा पीछा कर जगरनाथा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बाइक चोर की पहचान थाना क्षेत्र के खान बैरिया गांव के रुस्तम अली के 20 वर्षीय बेटे सोहराब अली के रूप में किया गया है।
बताया जा रहा है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी जगदीश चौधरी अपने खरीदी गई सेकंड हैंड बाइक को लेकर थाना क्षेत्र के सामपुर बाजार में गए हुए थे। जैसे ही वे अपनी बाइक खड़ी कर सामान खरीदने के लिए गए तभी उनकी बाइक को एक चोर लेकर जगरनाथा बाजार की तरफ भागने लगा।
जिसका स्थानीय लोगों द्वारा बाइक से पीछा किया गया। इस दौरान गस्ती में निकले उचकागांव पुलिस द्वारा जगरनाथा बाजार मोड़ पर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर बाइक मालिक जगदीश चौधरी के आवेदन पर गिरफ्तार चोर सोहराब अली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…