बसंतपुर में बैंक को लुटने की योजना बना रहे तीन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

  • दो अपराधी बाइक लेकर भागने में रहे सफल
  • एक पिस्टल, एक कट्टा, चार मोबाइल व दो बाइक बरामद

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले की पुलिस ने शनिवार को अपराह्न में बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला स्थित ग्रामीण बैंक को लुटने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को दबोचने में पुलिस कामयाब रही. इस दौरान दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे है परंतु पुलिस दोनों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने गोरेयाकोठी के छितौली निवासी सीमांत सिंह, मझरिया निवासी गोलू सिंह व बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी शेखर गुप्ता को गिरफ्तार किया् इनके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, दो जिंदा गोली, दो चोरी की बाइक बरामद कर जप्त कर लिया. मालूम हो कि पुलिस को बीते कई दिनों से पांचों अपराधी द्वारा शहरकोला ग्रामीण बैंक के रेकी करने की सूचना मिली रही थी.

इस सूचना के बाद पुलिस सूचना के बाद अलर्ट हो गयी. महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने एक टीम का गठन कर रेकी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया. उनके निर्देश पर टीम में शामिल गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष अभिमन्यू कुमार, बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, जीबी नगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, दरौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने लगे. इसी बीच सूचना मिली कि पांचों अपराधी एक साथ मुंहफोड़ा के समीप एकत्रित है. इसके बाद टीम में शामिल थानाध्यक्षों ने एक साथ छापेमारी कर तीन को गिरफ्तार लिया. यहीं नहीं दो भागने वाले अपराधी व पल्सर बाइक की भी पुलिस ने पहचान कर ली गई है. जल्द ही गिरफ्तार कर ली जायेगी.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026