परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के असांव थाने की गश्त दल ने शनिवार की रात पचबेनिया गांव में छापेमारी कर एक कट्टा व दो गोली के साथ तीन अपराधी को दबोच लिया। तीनों अपराधियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि पचबेनिया गांव में भगत सिंह के घर तीनों अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। इसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में तीन अपराधियों को पकड़ा गया। जब तीनों की तलाशी ली गई तो इनके पास से एक देसी कट्टा व दो गोली बरामद की गई। मामले में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि पकड़े गए तीनों अपराधी में पचबेनिया निवासी बिट्टू सिंह, भगत सिंह व एक अन्य है। तीनों से अभी पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…