परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के पुलिस ने दो अलग अलग गांवों से दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. सअनि जितेंद्र राम ने थाने के खाजेपुर स्थित नहर से गुरुवार की सुबह आठ लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी हसनपुरा निवासी सुरेश चौधरी का पुत्र राजेश चौधरी है. जो काले रंग की स्पेलेंडर बाइक से गैलन में शराब लेकर रामपुर की दिशा में जा रहा था. तभी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि इसी थाने के सुरुहुरीडीह गांव में पुलिस ने बिती रात छापेमारी कर बीरेंद्र यादव पिता स्व राम बिलास यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक एससी/एसटी मामले में अभियुक्त था. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…