Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर के युवक की सड़क दुर्घटना में कुशीनगर में मौत, शव के घर पहुंचने पर मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर थाना के मछगरा दूबे टोला के पासपत दुबे के 27 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार दूबे की बुधवार की रात कुशीनगर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.परिजनों के अनुसार वह बुलेट से दोस्त के साथ गोरखपुर जाने के दौरान रात के करीब नौ बजे कुशीनगर से थोड़ी दूर आगे कुत्ता को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई,इससे दोनों घायल हो गए. उसके दोस्त ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी. उसे तत्काल घायलावस्था में इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अभी उसके दोस्त का इलाज चल रहा है.परिजन रात में हीं उसके शव को घर ले आए.

शव के घर पहुंचते हीं मां गायत्री देवी व अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.दरवाजे पर आसपास के लोगों व शुभचिंतकों की भीड़ लग गई .मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, डॉ. हरेन्द्र दूबे, बबन दूबे, दीपक दूबे व अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी. गुरुवार की सुबह परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया. प्रशांत दो भाइयों में छोटा था. वह कुबैत में काम करता था. वह अपनी चचेरी बहन नेहा की शादी में शामिल होने घर आया था.इसी महीने पहली दिसंबर को उसकी शादी हुई है.उसकी बहन रूबी की भी अप्रैल में शादी होने वाली है.बड़ी बहन पम्मी की शादी हो चुकी है .बड़ा भाई विकास कुमार दूबे सीवान में काम करता है. उसकी अभी शादी नहीं हुई थी. वह काफी मिलनसार था. वह क्रिकेट खेलने में रुचि रखता था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026