परवेज अख्तर/गोपालगंज :- स्थानीय थाने की पुलिस ने बाइक से तस्करी के लिए लाई जा रही 223 बोतल देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार शुक्रवार को बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि यूपी के डिबनी की तरफ से बाइक से तस्करी के लिए शराब लाई जा रही है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुबरही गांव के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दिए। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग बीच में बोरा लादे आ रहे थे। बाइक सवार पुलिस की गाड़ी को देख भागने का प्रयास किए।जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के वीरवट बाजार निवासी संजय शाह एवं वासुदेव शाह बताए। पुलिस ने बाइक पर लदे बोरे की तलाशी ली तो देशी शराब की 223 बोतल बरामद की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…