Categories: जिला

पुलिस कप्तान ने किया बसंतपुर थाना का किया निरीक्षण

लंबित मामलों के शीघ्र निबटारे समेत दिए कई सख्त निर्देश

परवेज अख्तर/सीवान: पुलिस कप्तान अभिनव कुमार ने बुधवार की दोपहर बसंतपुर थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के कार्यालय कक्ष में परीक्ष्यमान डीएसपी आशुतोष कुमार व थानाध्यक्ष राकेश कुमार से क्षेत्र में हो रही हर गतिविधियों की जानकारी ली. साथ ही थाने के कई कांडों की समीक्षा भी किया. उन्होंने बारी-बारी से थाने में दर्ज प्राथमिकियों के कई आईओ से केश की स्थिति व प्रोग्रेस के बारे में जाना. उसके बाद एसपी ने गुंडा-पंजी, स्टेशन डायरी, सीडी पार्ट-2, सीडी पार्ट-3, तख्ती, विधि व्यवस्था से संबंधित कागजात समेत कई अभिलेखों की बड़े ही बारीकी से जांच की. उन्होंने थाने में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के शीघ्र निबटारे के साथ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. साथ ही शराब के कारोबार में लिप्त कारोबारियों पर नकेल कसने का सख्त निर्देश भी दिया. निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की व्यवस्था, रख-रखाव व साफ-सफाई का भी घूमकर निरीक्षण किया. इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल अलर्ट दिखे. मौके पर एएसआई राजेश कुमार सिंह, विद्यासागर साह, जितेंद्र राम आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026