परवेज अख्तर/सीवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव समीप इमली मोड़ पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया. जिससे महिला मूर्क्षित होकर गिर पड़ी. महिला को स्थानीय लोगों की मदद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां महिला की मौत इलाज के क्रम में हो गई. मौत के बाद परिजनों की काफी भीड़ हो गई. वहीं बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान धूमनगर गांव निवासी सबीना खातुन के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि मृतक सबीना खातुन इलहाबाद बैंक से पैसा निकासी के लिए गई थी. पैसा निकासी कर ऑटो से गांव पहुंची और घर आने के लिए सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दिया. जिससे महिला मौके पर गिर पड़ी. लोगों के मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी मौत हो गई. मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो के बुरा हाल हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जाता है कि बाइक चालक मौके से बाइक लेकर भाग निकला था. हालांकि मृतक के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लेकर चले गये.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…