Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा ब्लाक में चोरी करते तीन युवक को पुलिस ने पकड़ा, स्मैक के नशे में थे चूर

कई दिनों से चोरी की घटना को दे रहे थे अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान:
मैरवा ब्लाक परिसर में शनिवार की अहले दो कमरा का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनो युवक स्मैक के नशे में चूर थे. आये दिन ब्लाक परिसर या उसके आस पास चोरी की घटना को अंजाम देते थे. गिरफ्तार युवकों की पहचान मैरवा के मिसकरहि मठिया के प्रदीप कुमार, मेन रोड के पवन कुमार ठठेरा, अजय कुमार है. इस मामले में बीडीओ ने थाना में आवेदन दिया है. अपने दिये गये आवेदन में लिखा है कि तीनों युवक ब्लाक परिसर में बने मकान में पिछले एक महीने से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे. वही शनिवार को ब्लाक कर्मी के दो स्टाफ के रूम का ताला तोड़कर चापाकल का हेड, गैस सिलिंडर, बर्तन समेत अन्य समान की चोरी किये है.पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026