परवेज अख्तर/सिवान:
शुक्रवार को नए साल की शुरुआत प्रखंड के संठी गांव में असहायों के बीच कंबल वितरण के साथ हुई. इस दौरान करीब 1000 कंबल बाते गए. इस दौरान डा० सुशील नारायण तिवारी ने कहा कि दीनों की सेवा से दीनदयाल खुश होते हैं. उन्होंने सरला-श्यामबहादुर सेंगर ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि निर्धनों, असहायों एवं वृद्धों के बीच कंबल बांटकर पुनीत कार्य किया है. डा० तिवारी ने ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह की विषय में बताया कि श्री सिंह समाज के रचनात्मक कार्यों में सदा तत्पर रहते हैं.
इस अवसर पर मोहन सिंह कौशिक ने कहा कि मनुष्य योनि में वही व्यक्ति बडा होता है, जो निर्धन असहाय एवं वृद्धों की सेवा करता है. श्री कौशिक ने कहा कि सेवा ही सबसे बडी भक्ति है।हम सभी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सेंगर के द्वारा किये जा रहे पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हैं. श्री सिंह के द्वारा दिये गये कंबल पाकर गरीब, असहाय एवं वृद्धों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे थे. वितरण के अवसर पर डा० सुशील नारायण तिवारी, सत्येन्द्र सिंह सेंगर,गौतम सिंह,बब्लू सिंह कौशिक, राकेश कुमार सिंह, मोहन सिंह सेंगर, वशिष्ठ सिंह सेंगर, नागेन्द्र सिंह, नर्वदेश्वर साह सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…