भगवानपुर हाट

सिर कटी युवती के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस की माने तो ऑनर किलिंग की शिकार हुयी है युवती

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सरहरी के पटहाटा चंवर में बुधवार को बोरे में बंद मिली सिरकटी युवती के शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयासरत है. काफी ढूंढने के बाद भी अभी तक उसका सिर भी बरामद नहीं किया जा सका है. थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा. फिलहाल शव को सीवान सदर अस्पताल में पहचान के लिए रखा गया है. उन्होंने बताया कि अगर शव की पहचान कर ली जाती है तो उसे उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

अगर शव की पहचान नहीं हो पाती है तो उसका दाह संस्कार कर दिया जाएगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही इसमें सफलता मिल सकती है. पुलिस ऑनर किलिंग तथा दुष्कर्म के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए की हत्या दोनों पहलुओं को लेकर जांच कर रही है. लेकिन पुलिस की शक की सुई ऑनर किलिंग की ओर ज्यादा घूम रही है. इसका उद्भेदन होने के बाद सही पता चल पाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026