Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के तरवारा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के जी.बी नगर थाना क्षेत्र के चोरवा पकड़ी सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह लॉक डाउन का उल्लंघन करने तथा सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा कर यातायात बाधित करने पर पुलिस ने लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए लोगों पर चटकाई लाठियां। पुलिस की कार्रवाई के बाद सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी अपनी अपनी दुकानें छोड़कर भागने लगे।

सीओ विकास कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें मिल रही थी वहीं सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ी कर लोगों द्वारा यातायात बाधित किया जा रहा था। कई बार हिदायत देने के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अधिक भीड़ होने से लोगों में संक्रमित होने का भय बना हुआ है। कोविड-19 से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने व्यापारियों को हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024