Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के मीरगंज में चोरी के रेडीमेड कपड़े के साथ चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- मीरगंज शहर में चोरी किए गए रेडीमेड कपड़े और बेल्ट को व्यापारी को बेचने आया एक चोर व्यवसायियों के हत्थे चढ़ गया। जिसे व्यवसाई द्वारा पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि लॉक डाउन के दौरान मीरगंज शहर के बंद कई दुकानों से चोरों द्वारा ताला तोड़कर रेडीमेड कपड़े, बेल्ट सहित कई हजार रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली गई थी। चोरी की घटना के बाद चोर पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था। सोमवार के दिन चोर चोरी किए गए कपड़े को व्यापारियों को बेचने के फिराक में लगा हुआ था।

जिसकी भनक व्यवसायियों को लग गई। जिसके बाद व्यवसायियों द्वारा चोर को चोरी किए गए कपड़ों के साथ पकड़ लिया गया। व्यवसायियों द्वारा पकड़े गए चोर की पहचान पश्चिम बंगाल के दमदम थाना क्षेत्र के पनियाहाता गांव के राहुल कुमार के रूप में किया गया है। जो मीरगंज शहर के वार्ड नंबर 11 में अपने एक रिश्तेदारी में रह रहा था। मीरगंज पुलिस व्यवसायियों द्वारा पकड़े गए चोर को हिरासत में लेने के बाद जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026