Categories: छपरा

छपरा में ईद को लेकर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च

छपरा: ईद- उल- फितर 2022 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर रविवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में पुलिस का फ्लैग मार्च हुआ। सैकड़ो पुलिस कदमताल करते हुए शहर के विभिन्न सड़को पर फ्लैग मार्च किया। जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में पदाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। इसमें मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में परसा थाना के अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर फ्लैग मार्च किया। जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा के नेतृत्व में मसरख एवं इसुआपुर थाना अंतर्गत विभिन्न गावं और कस्बो के सड़को पर फ्लैग मार्च हुआ।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में खैरा एवं नगरा ओपी अंतर्गत, फ्लैग मार्च हुआ। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में मांझी एवं एकमा थाना अंतर्गत तथा सुश्री ज्योति कश्यप पुलिस उपाधीक्षक (परी०) के नेतृत्व में दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील मोहल्ला/गांव में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च में संबंधित थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल शामिल रहे।

संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर किया गया फ्लैग मार्च

मुसलमानों के बड़े त्योहार ईद के मद्देनजर जिला के लगभग सभी हिस्से में फ्लैग मार्च का आयोजन हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिले के प्रत्येक थानाक्षेत्र में संवेदनशील इलाके को चिन्हित कर पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस के फ्लैग मार्च के माध्यम में अवांछित और शरारती तत्वों को संदेश देने का काम किया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024