Categories: छपरा

छपरा में मॉब लिचिंग: मर्डर कर भाग रहे अपराधियों को लोगों ने पकड़ा, पीट-पीटकर मार डाला, दूसरा गंभीर

छपरा में भीड़ ने दो अपराधियों को जमकर पीटा। इससे एक अपराधी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है। ये अपराधी एक युवक की मोटरसायकिल लूटने के बाद उसे गोली मारकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।घायल अपराधी को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, अपराधी मांझी थाना के सदबदरा गावं के समीप मोटरसाइकिल लूटने के लिए एक युवक को रोक कर छीना-झपटी करने लगे। लूट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने युवक के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान रिविलगंज थाना के नटवर बीरबल गांव के सोनू यादव (20) पिता नागेंद्र यादव के रूप में हुई है।

गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने पर पकड़ाए

युवक को गोली मारने के बाद अपराधी बाइक लेकर भागने लगे। तभी सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर पियानो गांव के समीप बदमाशों की गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। पीछा कर रहे बाइक सवारों ने हल्ला मचाकर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते जुटी आक्रामक भीड़ ने दोनों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। एक अपराधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को गंभीर अवस्था मे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी की

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सीवान-छपरा मुख्यमार्ग पर आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की शिथिलता के चलते आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026