परवेज अख्तर/सिवान:- हथियार से लैस दिनदहाड़े अपराधियों ने थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित सिसवन सीवान स्टेट हाईवे पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी शाखा से एक लाख बीस हजार रुपये की लूट लिया था. पुलिस अभी अपराधियों को धर दबोचने में नाकाम है. बतादें कि 11 दिसंबर को एक बाइक पर सवार हथियार से लैश तीन अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद एसपी व एसडीपीओ ने घटना स्थल पहुंच मामले की जांच की और शीघ्र अपराधियों को पकड़ने का अश्वासन दिया. दो सप्ताह बीतने के बावजूद भी सिसवन पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है. मुखिया सुनिल मिश्रा ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मांग की है. सिसवन थानाध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…