परवेज अख्तर/सिवान :- चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत चैनपुर बाजार में शराब माफियाओं को धर दबोचने के लिए चैनपुर के पुलिस ने चलाया शराब सर्च अभियान बुधवार की देर शाम को चैनपुर बाजार के दो जगहों पर छापेमारी का अभियान चलाया गया. इस दौरान चैनपुर की पुलिस को सफलता हाथ लगी और लिट्टी चोखा के होटल संचालक नौ बोतल शराब के साथ पकड़ा गया. वहीं चैनपुर बाजार के खलका बाजार स्थित अनिल चौधरी के घर से 48 बोतल शराब बरामद की गयी. हालांकि धंधेबाज भागने में सफल रहा, जबकि अंबेडकर चौक के समीप होटल में शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान होटल संचालक को रंगेहाथ दबोच लिया गया. इधर 57 बोतल बरामद शराब 555 गोल्ड विक्सी अंग्रेजी शाराब 180 एमएल में था. इधर गिरफ्तार राजकिशोर साह ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद उसने सही कबूल कर लिया. छापेमारी के कारण वहां पर अफरा-तफरी मच गई. जिसमें और कई लोग वहां से भाग निकले. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गयी है. वह गिरफ्तार साह को सीवान जेल भेजा दिया गया. जबकी अनिल चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…